नूडल्स के पकौड़े | How to Make Easy and Yummy Noodles fritters

नूडल्स और पकौड़े (Noodles Ke Pakode) दोनो ही सभी को बहुत पसंद आते हैं। दोनो की जुगलबंदी से बने Noodles पकौड़े एक अलग और टेस्टी स्नैक है जो खाने में बहुत अच्छा लगता है। इसे आप चाय (Tea) के साथ खा सकते हैं।

नूडल्स के पकौड़े सामग्री-

बेसन – 1 कप
कार्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
नूडल्स – 1 कप उबाले हुये
मशरूम – 2 छोटे-छोटे कटे हुये
हरा धनियां – 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़े कटे हुये
बन्द गोभी – आधा कप पतली कटी हुई
लाल मिर्च – 1/4 छोटी चम्मच
नमक – 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
तेल – पकोड़े तलने के लिये

नूडल्स के पकौड़े बनाने की विधि:

किसी बर्तन में नूडल्स डूबने जितना पानी डाल कर उबाल लें और उबाल आने पर उसमें 1 छोटा चम्मच तेल और नूडल्स डाल लें। नूडल्स को नरम होने तक उबाल लें और फिर छान कर इसका पानी निकाल दें और थोडा¸ ठंडा पानी डालकर इन्हें धो लें। नूडल्स तैयार हैं।
अब एक बर्तन में बेसन और कार्न फ्लोर (Corn Flour) डाल कर थोडा¸ सा पानी डालकर अच्छे से घोल बनाएं ताकि गांठें ना बनें। फिर थोडा¸ और पानी डाल कर पकौड़े के घोल जितना पतला घोल बना लें।
अब उसमें नमक, लालमिर्च, हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, कटे हुये मशरुम, पत्ता गोभी और नूडल्स डालकर अच्छे से मिला लें।
एक कढाई में तेल गर्म करें। गर्म तेल में हाथ या चम्मच से थोडा¸-थोडा¸ घोल तेल में डालें और पकौड़े बनाएं और इन पकौडों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर पकाएं। सारे पकौडों को तैयार कर लें। अब तैयार पकौडों को नेपकिन पेपर बिछी प्लेट में निकाल लें।
नूडल्स के पकौड़े तैयार हैं। गर्म-गर्म पकौडों को अपनी पसंद की चटनी के साथ खाएं।

दोस्तों अगर आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आई तो आप हमारा होंसला बढ़ाने के लिए कमेंट बॉक्स में बताएं, और कुछ आपके मन में सवाल हो तो हमसे जरूर पूछे हम आपका जवाब अवश्य देंगे.

बाकी जानकारी के लिए आप हमारा फेसबुक पेज : KHUSHIKIRASOI को Like कर सकते हैं जिससे कि आपको हमारी नई नई रेसिपी के बारे में जाकारी मिल सके. धन्यवाद !

👇👇👇

मसालों के हिंदी और इंग्लिश के नाम समझने के लिए यहाँ “CLICK” करें