चीजी चिकन बर्गर : आपको यह बात अच्छी तरह से पता है कि फास्ट फूड के दीवानों की पहली पसंद बर्गर है। ऐसे में बर्गर को पसंद करने वालों की संख्या पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा है। लेकिन स्ट्रीट पर बने बर्गर हमारी सेहत को हद से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए आज हम आपको घर पर हेल्थी तरीके से बर्गर कैसे बनाते हैं। उसकी रेसिपी आपसे साझा करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर किस तरह चीज चिकन बर्गर बनाया जाता है।
चीज चिकन बर्गर बनाने में लगने वाली सामग्री
500 ग्राम चिकन, 6 से 8 स्लाइस चीज, आवश्यकतानुसार नमक, 6 पाव, पत्तागोभी, 4 चम्मच वेजिटेबल आयल, लेटिस लीफ इत्यादि।
रेसिपी कैसे बनाई जाती है
आपको बता दें चीज चिकन बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में थोड़ा सा तेल लेकर उसे गर्म कर लें। तेल को गर्म करने के बाद उसमें चिकन को अच्छी तरह पकाएं 5 से 7 मिनटों के लिए।
जब आपका मटन पक जाएं तब उसमें तेल और सॉस डालकर अच्छी तरह उन्हें मिला दें। जब आपके चिकन में सॉस अच्छी तरह मिल जाए तब उसका गोला चपटा बॉल बना लें।बता दें बॉल बनाने के बाद पैन पर थोड़ा तेल गिराकर बनाए गए चिकन बॉल्स पर चीज डालकर उसे कुछ समय तक मेल्ट होने दें। जब आपकी चीज चिकन बॉल पर मेल्ट हो जाएगी तब आप बर्गर पाव पर लेटिस लीफ अच्छी तरह से सजाएं। फिर पत्तेगोभी को भी पाव में सजा दें। फिर चीज से लपटा चिकन बॉल पाव में रख दें। अब उसके उपर से आप सॉस लगा दें (अपने मनपसंद की)। आपका चिकन चीज बर्गर अब तैयार है।
बाकी जानकारी के लिए आप हमारा फेसबुक पेज : KHUSHIKIRASOI को Like कर सकते हैं जिससे कि आपको हमारी नई नई रेसिपी के बारे में जाकारी मिल सके. धन्यवाद !
और देखें :
इस वीकेंड घर पर बनाएं Achaari aloo, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी चाटेंगे उंगलियां
Bharwa Karela Recipe ; प्रेशर कुकर में भरवा करेले कैसे बनायें
Beverage Recipe: केसर बादाम मिल्क शेक रेसपी, सिर्फ 5 मिनट में बनायें
पिज़्ज़ा और टमाटर का सूप रेसिपी | Easy Pizza with Tomato Soup Recipe