आटा पिज़्ज़ा रेसिपी | How to make Healthy Whole Wheat Pizza

आटा पिज़्ज़ा आज हम आपके लिए लाए हैं बहुत ही मजेदार रेसिपी जिसका नाम है आटा पिज़्ज़ा चलिए जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका और यह खाने में बहुत ही मजेदार लगती है और यह रेसिपी हमें दी है मिस नीलिमा अजित चौधरी जो कि एक फूड ब्लागर हैं तो चलिए शुरू करते हैं एक हेल्दी आटा पिज़्ज़ा रेसिपी जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते है

आटा पिज़्ज़ा सामग्री (Whole Wheat Pizza ingredients)

200 ग्राम गेहूं का आटा
छोटा चम्मच ईनो पाउडर
1 चुटकी नमक
एक चम्मच चीनी
गुनगुना पानी
हरा लाल कटा हुआ एक शिमला मिर्च
चौकोर कटा हुआ एक प्याज
चौकोर कटा हुआ पनीर
कुटा हुआ लाल मिर्च
ऑरेगैनो एक चम्मच
100 ग्राम मक्खन
आधा कटोरी घिसा हुआ चीज
आधा कटोरी पिज्जा सॉस

 आटा पिज़्ज़ा बनाने की विधि 

 

आटा एक कटोरी में लेंगे

चीनी ईनो पाउडर नमक डालकर मुलायम आटा गूंद लेंगे

ढककर आधा घंटा छोड़ दे

आधे घंटे बाद बड़ी लोई लेकर मोटी रोटी बेले

कांटे की सहायता से डॉट लगाएं

तवे पर मक्खन लगाकर दोनों साइड 2 मिनट सेक लें धीमी आंच पर.

पिज़्ज़ा सॉस लगाएं चीज डालें सारी सब्जियां डालें ऑरेगैनो लाल मिर्च डालें मीडियम स्लो आंच पर 5 मिनट
ढककर पकाएं.👌👌😋😋

घर का बना हेल्दी और टेस्टी पिज़्ज़ा तैयार.

दोस्तों अगर आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आई तो आप हमारा होंसला बढ़ाने के लिए कमेंट बॉक्स में बताएं, और कुछ आपके मन में सवाल हो तो हमसे जरूर पूछे हम आपका जवाब अवश्य देंगे.

बाकी जानकारी के लिए आप हमारा फेसबुक पेज : KHUSHIKIRASOI को Like कर सकते हैं जिससे कि आपको हमारी नई नई रेसिपी के बारे में जाकारी मिल सके. धन्यवाद !

👇👇👇

मसालों के हिंदी और इंग्लिश के नाम समझने के लिए यहाँ “CLICK” करें